Barabanki News... जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में में पेड़ पर विशालकाय अजगर निकलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इस दौरान वन विभाग की टीम का पसीना छूट गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के जरखा पुरवा गांव में बीते मंगलवार देर रात गांव के ही विमलेश के घर के पास लगे बबूल के पेड़ पर चढ़े अजगर को देखते ही अपने घर जा रहे मो अमीन के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। पेड़ पर अजगर बैठे होने की चर्चा पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में वन रेंजर व रविंद्र कुमार की अगुवाई में कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। इस दौरान रविंद्र कुमार ने बताया, अजगर का वजन करीब 40 किलो व लंबाई 10 फिट होने से यह अजगर उम्र दराज है। वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अजगर को बसारा के जंगल में छोड़ दिया गया है। वही रेस्क्यू होने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है।
Barabanki News
breathless
10 feet long python
forest department
rescuing

0 टिप्पणियाँ